Friday, February 13, 2026
Homeधर्मममता कुलकर्णी का धीरेंद्र शास्त्री ने महामंडलेश्वर बनाने का किया विरोध किया!

ममता कुलकर्णी का धीरेंद्र शास्त्री ने महामंडलेश्वर बनाने का किया विरोध किया!

संगम नगरी प्रयागराज में सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, अब महाकुंभ में स्नान करने के लिए साधु-संतों के साथ कथावाचक भी महाकुंभ पहुंच रहे हैं। प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाकुंभ में स्नान करने के लिए रविवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे।

महाकुंभ पहुंचने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने एक न्यूज से खास बातचीत की, मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह महाकुंभ में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का बड़ा संदेश लेकर आए हैं, उनके मुताबिक वह हिंदुओं को जागृत कर हिंदुस्तान को बचाने की मुहिम शुरू करेंगे, धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक ‘हिंदू तभी बचेगा जब हिंदू जागेगा.’ धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, हिंदू समाज में कई विकृतियां आ गई हैं। हिंदुओं में किस तरह की कमियां आ गई हैं, इस पर चर्चा के लिए हम महाकुंभ में सम्मेलन करेंगे।

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर जताई नाराजगी
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह सम्मेलन 30 जनवरी को परमार्थ निकेतन के शिविर में होगा। सम्मेलन में हिंदू समाज की कमियों को दूर करने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में पहुंचकर उन्हें दिव्य अनुभूति हो रही है। धीरेंद्र शास्त्री ने फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महाकुंभ में महामंडलेश्वर की उपाधि दिए जाने पर चिंता और नाराजगी जताई। बागेश्वर बाबा ने कहा कि किसी के प्रभाव में आकर कोई संत या महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उपाधि उसी को दी जानी चाहिए जिसमें संत या साध्वी की भावना हो। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हम खुद आज तक महामंडलेश्वर नहीं बन पाए। महाकुंभ में रील वालों की चर्चा पर उन्होंने कहा कि हमें तो मिल गया है, सब अपना काम करते रहते हैं। सनातन बोर्ड के गठन को लेकर 27 जनवरी को होने वाली धर्म संसद पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनेगा वे 27 से 29 तारीख तक तीन दिन कथा सुनाएंगे। 29 तारीख को मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान करेंगे। 30 तारीख को वे एक सम्मेलन भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments