HomeBreaking Newsसीकर में बड़ा हादसा खदान धंसने से मलबे में दबे 5 मजदूर,...

सीकर में बड़ा हादसा खदान धंसने से मलबे में दबे 5 मजदूर, 4 का हुआ सफल रेस्क्यू

राजस्थान के सीकर(Sikar) जिले में शुक्रवार देर शाम एक खनन क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। श्रीमाधोपुर क्षेत्र की मोकलवास पंचायत के झरिंडा गांव स्थित एक पत्थर खदान का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर और मशीनें मलबे में दब गईं। हादसे के समय खदान में डंपर, एलएंडटी मशीन और कई मजदूर मौजूद थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत कार्य शुरू करते हुए प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से चार मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं दयाल नाम का एक किशोर मजदूर अब भी मलबे में फंसा बताया जा रहा है जिसकी तलाश लगातार जारी है।

मजदूरों की हुई पहचान 

हादसे में दो डंपर और एक एलएंडटी मशीन भी पत्थरों के भारी मलबे की चपेट में आ गए। घायल मजदूरों की पहचान दीपावास निवासी दशरथ सिंह, विक्रम सिंह, चैन सिंह और भगत सिंह के रूप में हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कोटपूतली रेफर किया गया।

सूचना के बाद पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही नीमकाथाना डिप्टी, सदर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। हालांकि खराब मौसम और अंधेरा ज्यादा होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की टीमें देर रात तक मलबा हटाने में जुटी रहीं।

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन एग्जाम, एक्स्ट्रा टाइम, न फीस और न रजिस्ट्रेशन… NEET परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments