HomeBreaking Newsऑनलाइन एग्जाम, एक्स्ट्रा टाइम, न फीस और न रजिस्ट्रेशन... NEET परीक्षा को...

ऑनलाइन एग्जाम, एक्स्ट्रा टाइम, न फीस और न रजिस्ट्रेशन… NEET परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान, बोले- OMR से अच्छा CBT

NEET-UG 2026 Examination: नीट 2026 पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा ऐलान किया है। शुक्रवार (15 मई) को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अगले साल से NEET परीक्षा ओएमआर शीट की बजाय पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड मोड में कराई जाएगी। सरकार का कहना है कि इससे परीक्षा प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी।

छात्रों के हित को सरकार ने बताया प्राथमिकता

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘छात्रों के भविष्य की चिंता सरकार की प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि ‘सरकार किसी भी हालत में मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देगी और परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।’

पेपर लीक की शिकायत मिलने के बाद हुई जांच

शिक्षा मंत्री ने बताया, ‘एनटीए की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, 7 मई को एनटीए को कहीं से आपत्ति मिली कि गेस पेपर के कुछ प्रश्न इस वर्ष के प्रश्नपत्र में आ गए हैं। एनटीए और सरकार ने तुरंत इसकी जांच की। राज्य एजेंसियों से संपर्क किया गया।’ उन्होंने कहा कि ‘शुरुआती जांच के बाद सरकार को यह साफ हो गया था कि प्रश्नपत्र लीक हुआ है। इसके बाद यह फैसला लिया गया कि परीक्षा को रद्द किया जाए ताकि ईमानदारी से तैयारी करने वाले छात्रों के भविष्य पर असर न पड़े।’

12 मई को रद्द हुई थी परीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘जब हमें यह स्पष्ट हो गया कि इस बार प्रश्नपत्र लीक हुआ है तो हम नहीं चाहते थे कि शिक्षा माफियाओं की साजिश के चलते सही छात्रों के साथ गलत हो। इसलिए, हमने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी।’ सरकार का कहना है कि परीक्षा रद्द करने का फैसला छात्रों के हित और परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए लिया गया।

शिक्षा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

पेपर लीक मामले में सरकार ने जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंप दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘यह परीक्षा माफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक लंबी लड़ाई है। सीबीआई ने कार्रवाई शुरू कर दी है, और इस बार CBI कड़ी कार्रवाई करेगी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘सभी विभागों ने इसे गंभीरता से लिया है। इस बार हम किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह निर्णय छात्रों के हित में लिया गया है।’

21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी National Testing Agency ने NEET (UG) 2026 परीक्षा की नई तारीख का भी ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाए। पहले यह एग्जाम 3 मई को हुआ था, लेकिन पेपर लीक विवाद सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया।

छात्रों को शहर चुनने के लिए मिलेगा समय

एनटीए के मुताबिक, दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा शहर चुनने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। वहीं, एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। सरकार और एनटीए का दावा है कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जाएगा।

Read More:

जावेद जाफरी की पत्नी से 16 करोड़ की ठगी, BMC अधिकारी समेत 6 पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार…

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments