HomeBreaking Newsट्रंप के नाम पर बदलकर रखा हैदराबाद के एक सड़क का नाम,...

ट्रंप के नाम पर बदलकर रखा हैदराबाद के एक सड़क का नाम, खुशी से गदगद ट्रंप बोले यह सम्मान मेरे लिए खास

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ संबंधों को लेकर एक रिएक्शन देते हुए हैदराबाद में उनके नाम पर रखी गई। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का आभार जताया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है।

ट्रंप ने जताया भारत का आभार

ट्रंप ने हैदराबाद सड़क के उद्घाटन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि भारत के हैदराबाद में एक सड़का का नाम  बदलकर डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखा है। इस तरह सम्मानित होने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं। धन्यवाद।” उनके इस पोस्ट के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।

Donald Trump truth social

क्यों रखा गया ट्रंप के नाम पर सड़क का नाम?

कुछ दिन पहले तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद के नानकरामगुड़ा फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी दूतावास के पास स्थित एक सड़क का नाम बदलकर ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ कर दिया था। राज्य सरकार का तर्क है कि इस कदम से भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते संबंधों को दर्शाकर हैदराबाद की वैश्विक पहचान को और मजबूत करना है। बता दें कि यह इलाका कई MNC कंपनियों और टेक संस्थानों का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

उद्घाटन समारोह में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर रहे मौजूद

हैदराबाद की इस नए सड़क के नाम का उद्घाटन हाल ही में एक कार्यक्रम को आयोजित कर किया गया था। समारोह में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सहित तेलंगाना सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह आयोजन अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा बताया गया।

Read More

गांवों का विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर-1 राज्य बनाएगा – CM मान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments