HomeBreaking Newsखाने के बदले बीयर और शराब की रखी मांग...हिरासत में भी सिया...

खाने के बदले बीयर और शराब की रखी मांग…हिरासत में भी सिया के तेवर देख पुलिस हैरान

महाराष्ट्र के पुणे जिले के लोहागढ़ किले में मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार सिया गोयल जेल में भी तेवर दिखा रही है। बता दें कि पुलिस ने चेतन और सिया गोयल दोनों को 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस दौरान पुलिस पूछताछ कर दोनों आरोपियों के व्यावहार और बयानों के जरियों जानकारी जुटा रही है।

पुलिस हिरासत में सिया गजब मांग

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान सिया गोयल ने पुलिस से बीयर और शराब की मांग की थी। हालांकि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने सिया की इस अस्वीकार कर दिया। सूत्रों के अनुसार जब पुलिस सिया से पूछताछ कर रही थी, तो वह सामान्य दिखाई दी और उसके चेहरे पर घबराहट या पछतावे के स्पष्ट भाव नजर नहीं आए।

अलग-अलग लॉकअप में हैं दोनों आरोपी

जांच एजेंसियों ने सिया और चेतन को अलग-अलग लॉकअप में रखा है ताकि पूछताछ में किसी तरह कोई परेशानी नहीं हो। पुलिस दोनों से लगातार घटनाक्रम और सबूतों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन दोनों ही एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। चेतन चौधरी का तर्क है कि सिया के साथ भागकर शादी करना चाहता था, लेकिन सिया को परिवार के बदनामी का डर था। इसलिए वह इस कदम के लिए राजी नहीं हुई। चेतन ने आगे कहा कि केतन को रास्ते से हटाने का विचार सिया का था। जबकि सिया गोयल का कहना है कि हत्या की पूरी साजिश चेतन ने बनाई थी और उसने मुझे इस वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया था।

क्या है पूरा मामला?

26 वर्षीय केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले पर घूमने के बहाने उसकी मंगेतर सिया ले गई। जहां पर सिया और चेतन ने 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। हालांकि इस दर्दनाक मौत को शुरुआत में इसे दुर्घटना बताया गया, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को हत्या की साजिश के संकेत मिले। इसके बाद पुलिस ने सिया और उसके प्रेमी चेतन को गिरफ्तार कर लिया।

Read More

गांवों का विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर-1 राज्य बनाएगा – CM मान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments