HomeBreaking Newsसोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! लगातार 10वें दिन गिरे दाम, जानें आज...

सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! लगातार 10वें दिन गिरे दाम, जानें आज के ताजा रेट…

सोना और चांदी(Gold and silver) खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शनिवार, 21 नवंबर को सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी कमी दर्ज की गई। एक ही दिन में सोना 5,200 रुपये और चांदी 4,000 रुपये सस्ती हो गई। इसके साथ ही सोने की कीमत 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई, जबकि चांदी का भाव भी 1.60 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर से फिसल गया।

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 5,200 रुपये गिरकर 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,34,500 रुपये थी। वहीं चांदी का भाव 4,000 रुपये कम होकर 1,58,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 1,62,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी।

9 कारोबारी दिनों में 17,600 रुपये गिरा सोना

सोने की कीमतों में लगातार नौ कारोबारी सत्रों से गिरावट देखने को मिल रही है। 9 नवंबर को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अब इसका भाव घटकर 1,29,300 रुपये रह गया है। यानी इस दौरान सोना 17,600 रुपये सस्ता हुआ है।

इस साल जनवरी के आखिर में सोने ने करीब 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। मौजूदा भाव उससे लगभग 53,700 रुपये कम है।

चांदी भी 36,500 रुपये तक हुई सस्ती

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। 5 नवंबर को एक किलो चांदी 1,94,500 रुपये पर थी, जो अब घटकर 1,58,000 रुपये रह गई है। यानी करीब 16 दिनों में इसके भाव में 36,500 रुपये की कमी आई है। जनवरी में चांदी का भाव 4.04 लाख रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।

आखिर क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत अमेरिकी डॉलर और सरकारी बॉन्ड पर बढ़ता रिटर्न सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका भी निवेशकों की पसंद को प्रभावित कर रही है।

सोने और चांदी से नियमित ब्याज नहीं मिलता। ऐसे में जब बॉन्ड जैसे विकल्पों में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना होती है, तो निवेशक कीमती धातुओं से पैसा निकाल सकते हैं। इससे बिकवाली बढ़ती है और कीमतों में गिरावट आने लगती है।

यह भी पढ़ें : बिहार को मिला विकास का नया सेतु! PM मोदी ने किया नीतीश सेतु का…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments