HomeBreaking News800 बार बम धमकी से एयरपोर्ट्स को धमकाने वाला चेन्नई का सॉफ्टवेयर...

800 बार बम धमकी से एयरपोर्ट्स को धमकाने वाला चेन्नई का सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) समेत देश के कई प्रमुख हवाई अड्डों को फर्जी बम धमकी वाले ईमेल भेजने के आरोप में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 38 वर्षीय सरथ सुब्रमण्यम के रूप में हुई है जो चेन्नई(Chennai) का रहने वाला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने साल 2025 से 2026 के बीच करीब 700 से 800 धमकी भरे ईमेल भेजे थे। इनमें RGIA को लगभग 45 बार निशाना बनाया गया।

शमशाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) वी. श्रीकांत गौड़ के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी ईमेल आईडी, VPN और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता था। लगातार मिल रही धमकियों के बाद पुलिस और साइबर टीमों ने मामले की जांच तेज कर दी। जांच के दौरान ईमेल के तकनीकी रिकॉर्ड, IP एड्रेस और डिजिटल गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। फॉरेंसिक जांच से आरोपी की पहचान और चेन्नई में उसकी मौजूदगी का पता चला। इसके बाद शमशाबाद पुलिस की विशेष टीम ने चेन्नई पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हैदराबाद में 50 से 60 मामलों का जिक्र

पुलिस के मुताबिक, सरथ सुब्रमण्यम एक उच्च शिक्षित सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और पहले अमेरिका में भी आईटी क्षेत्र में काम कर चुका है। जांच में हैदराबाद के अलग-अलग पुलिस थानों में उसके खिलाफ फर्जी बम धमकियों से जुड़े 50 से 60 मामलों का पता चला है।

निजी जिंदगी में तनाव की बात आई सामने

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में फिलहाल किसी आतंकी संगठन से जुड़ाव या राष्ट्रविरोधी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। जांच के मुताबिक, आरोपी का तलाक हो चुका था और वह कथित तौर पर अवसाद तथा मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पुलिस को आशंका है कि निजी परेशानियों के चलते उसने ये धमकी भरे ईमेल भेजे ताकि सुरक्षा एजेंसियों को परेशान किया जा सके और लोगों में दहशत फैले।

यह भी पढ़ें : घायल होने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा में जुटे रहे कैप्टन स्मित मछार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments