बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान(King Khan) के मुंबई के बांद्रा स्थित बंगले ‘मन्नत’ में सोमवार रात अचानक अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 8 बजे बंगले के लॉन में दो बड़े सांप दिखाई दिए। इसके बाद मन्नत में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत वन विभाग तथा स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यूअर विक्की दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बंगले के आंगन में सीढ़ियों के नीचे एक विशाल सांप छिपा हुआ था। टीम ने बेहद सावधानी से करीब 8 फीट लंबे इस सांप को पकड़ लिया। राहत की बात यह रही कि यह ‘धामन’ (इंडियन रैट स्नेक) प्रजाति का सांप था जो जहरीला नहीं होता है। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद इसे जंगल में छोड़ दिया गया।
दूसरे सांप की तलाश जारी
लॉन में मौजूद दूसरा सांप लोगों की हलचल और शोर-शराबा सुनकर झाड़ियों की तरफ निकल गया। टीम ने बंगले के आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। दूसरे सांप की तलाश के लिए निगरानी रखी जा रही है। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड हस्तियों के घरों में पहले भी दिखे सांप
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी बड़े बॉलीवुड अभिनेता के घर में सांप निकला हो। इससे पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में भी सांप देखा गया था जिसे बाद में रेस्क्यू कर लिया गया था। मन्नत में हुई इस घटना ने एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर Strait of Hormuz यानी होर्मुज जलडमरूमध्य का एक नक्शा पोस्ट...