HomeBreaking Newsबलरामपुर में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी अकबर अली समेत...

बलरामपुर में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी अकबर अली समेत नाबालिग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के गैसड़ी थाना क्षेत्र के ठकुरापुर गांव में चोरी के शक में एक 38 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राम सनेही के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अकबर अली और करीब 14 वर्षीय एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

बिजली के खंभे से बांधकर पीटने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, राम सनेही पर चोरी की कोशिश का शक जताते हुए उन्हें पकड़ा गया था। आरोप है कि इसके बाद उन्हें बिजली के खंभे से बांध दिया गया और डंडे से बेरहमी से पीटा गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को खंभे से बंधे राम सनेही की पिटाई करते देखा जा सकता है। वीडियो में राम सनेही रहम की गुहार लगाते सुनाई दे रहे हैं।

नहर किनारे मिला था शव

राम सनेही विशुनपुर कलां गांव के रहने वाले थे और मजदूरी करते थे। परिवार के मुताबिक, घटना के बाद उन्हें नहर के किनारे फेंक दिया गया। 11 अगस्त की सुबह उनका शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई फूल कुमार के मुताबिक, घटना का वीडियो फेसबुक पर सामने आने के बाद परिवार ने उसे डाउनलोड कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया।

परिवार की शिकायत पर FIR

फूल कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुड्डू, उसके पिता अकबर अली, मग्घे नाऊ और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि मारपीट के कारण ही राम सनेही की मौत हुई। मामले में हत्या की धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

Read More

सुहागरात के 24 घंटे बाद फरार हुुई दुल्हन, पंडित पर ठगी कराने का लगा आरोप

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments