HomeBreaking News'बम से उड़ा देंगे अगर ईरान से बातचीत में दखल दिया', ओमान...

‘बम से उड़ा देंगे अगर ईरान से बातचीत में दखल दिया’, ओमान पर क्यों भड़के ट्रंप? दे डाली खुली धमकी

Donald Trump Statment Oman: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी बातचीत के बीच ओमान को लेकर बेहद कड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ओमान ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में दखल देने की कोशिश की, तो अमेरिका उसके खिलाफ बमबारी कर सकता है। फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया था कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में ओमान की भूमिका को वह किस तरह देखते हैं। जवाब में उन्होंने कहा कि अगर ओमान उनके रास्ते में आता है तो उस पर बम बरसा दिए जाएंगे।

IRGC से सीधे संपर्क का दावा

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका की ईरान के IRGC के अधिकारियों के साथ सीधे संपर्क में बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास IRGC के साथ एक अलग बैकचैनल है और अमेरिकी अधिकारी ईरान में IRGC के अधिकारियों से सीधे बातचीत कर रहे हैं। अगर यह दावा सही है, तो यह ईरान के साथ अमेरिकी बातचीत का एक अहम पहलू हो सकता है।

होर्मुज पर ईरान-ओमान समझौता

ट्रंप की धमकी ऐसे समय आई है जब ईरान ने शनिवार को दावा किया था कि उसने ओमान के साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लिए शिपिंग रूट का नक्शा तैयार करने पर समझौता किया है। ईरान के मुताबिक, दोनों देशों के बीच कई हफ्तों तक चली तकनीकी बातचीत के बाद यह समझौता हुआ।

क्यों अहम है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे जरुरी समुद्री रास्तों में से एक है। यहां किसी भी तरह का तनाव वैश्विक स्तर पर तेल की सप्लाई को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में ईरान और ओमान के बीच इस समुद्री मार्ग को लेकर हुआ समझौता और ट्रंप की प्रतिक्रिया काफी अहम मानी जा रही है।

ईरान को लेकर भी सख्त रुख

ट्रंप ने ईरान को लेकर भी अपना रुख नरम नहीं किया। उन्होंने कहा कि ईरान को अब सफेद झंडा दिखाना चाहिए, यानी आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। ट्रंप ने ईरान के लोगों को अच्छे पोकर खिलाड़ी बताया, लेकिन साथ ही दावा किया कि वे अब मुश्किल स्थिति में हैं।

गाजा पर इजरायल से हमले रोकने की अपील

गाजा के मुद्दे पर ट्रंप ने इजरायल से हमले रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि इजरायल को गाजा में हमले नहीं करने चाहिए, क्योंकि उनके मुताबिक हमास हथियार डालने पर सहमत हो चुका है। ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका का हमास के साथ बातचीत का एक अलग चैनल मौजूद है और दावा किया कि हमास अपने हथियार छोड़ देगा।

Read More:

Weather Update: दिल्ली-UP, पंजाब समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी और लैंडस्लाइड का भी खतरा, IMD का अलर्ट जारी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments