HomeBreaking Newsदिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, CAG रिपोर्ट से...

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, CAG रिपोर्ट से लक्ष्मी योजना तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Delhi Assembly Monsoon Session: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का आज, सोमवार 10 अगस्त को दूसरा दिन है। 7 अगस्त से शुरू हुए इस सत्र में सोमवार को सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। दूसरे दिन भी विपक्ष के विभिन्न मुद्दों को लेकर सदन में जोरदार हंगामे के आसार हैं।

नियम 280 के तहत उठेंगे जनहित के मुद्दे

दिल्ली विधानसभा की 10 अगस्त की आधिकारिक कार्यसूची के मुताबिक, कार्यवाही के शुरुआती चरण में विधायक ‘नियम 280’ के तहत अपने-अपने क्षेत्रों और जनहित से जुड़े तात्कालिक मुद्दे सदन के पटल पर रखेंगे। सदस्य अध्यक्ष की अनुमति से लोक महत्व के अति-आवश्यक विषय भी उठा सकेंगे।

CM रेखा रखेंगी CAG की स्टेट फाइनेंस रिपोर्ट

सदन की कार्यवाही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की स्टेट फाइनेंस रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगी। इसके बाद CAG की वर्ष 2023 की समीक्षा रिपोर्ट पर भी सदन में विस्तार से चर्चा होगी। रिपोर्ट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस होने की संभावना है।

दो अहम विधेयक होंगे पेश

आईटी मंत्री डॉ. पंकज सिंह समयबद्ध और सुलभ नागरिक सेवाओं से जुड़े ‘दिल्ली विधेयक 2026’ को सदन में पेश करेंगे। वहीं, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ‘दिल्ली बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठान विधेयक 2026’ पर विचार करने और उसे पारित कराने के लिए प्रस्ताव रखेंगे।

दिल्ली लक्ष्मी योजना पर भी चर्चा

सत्र के दूसरे दिन महिलाओं के कल्याण से जुड़ी ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ भी चर्चा के केंद्र में रहेगी। योजना को लेकर बधाई प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी। हालिया सत्र में महिला सशक्तीकरण से जुड़ी इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रमुख मुद्दों में शामिल किया गया है।

हंगामे के बीच अहम मुद्दों पर नजर

एक ओर CAG रिपोर्ट, दिल्ली लक्ष्मी योजना और दो विधेयकों पर सदन में चर्चा होगी, वहीं दूसरी ओर विपक्ष के विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामे के आसार हैं। ऐसे में सोमवार की कार्यवाही के दौरान दिल्ली विधानसभा में सियासी माहौल गरम रहने की संभावना है।

Read More:

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, सदन की कार्यवाही से पहले मंत्रिमंडल की अहम बैठक

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments