समाज अक्सर शादी को उम्र के दायरे में बांधकर देखता है लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो इस सोच को पूरी तरह बदल देती हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस सुहासिनी मुले(Suhasini Mulay) की लाइफ भी ऐसी ही कहानी पेश करती है। उन्होंने अपने जीवन के छह दशक बिना शादी के बिताए क्योंकि उन्हें ऐसा साथी नहीं मिला जिसके साथ वे अपने विचारों और जीवन मूल्यों को साझा कर सकें।
हालांकि, किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था। 60 साल की उम्र में उन्हें एक ऐसा इंसान मिला जिसने उनकी जिंदगी ही बदल दी।
फेसबुक पर दोस्ती से हुई शुरुआत
सुहासिनी ने कभी नहीं सोचा था कि सोशल मीडिया उनके जीवन में इतना बड़ा बदलाव लेकर आएगा। उन्होंने फेसबुक केवल अपने काम के सिलसिले में जॉइन किया था। उनकी किसी साथी ने ही उन्हें सलाह दी थी कि इससे काम मिलने में आसानी होती है। इसी दौरान उनकी नजर एक वैज्ञानिक की प्रोफाइल पर पड़ी। विज्ञान में रुचि होने की वजह से ही उन्होंने उनसे एक सवाल पूछा और यहीं से बातचीत की शुरुआत हुई।

धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें बढ़ने लगी और टाइम के साथ एक-दूसरे को समझने का अवसर मिला। ईमेल मैसेज के जरिए दोनों के बीच विश्वास का रिश्ता बनने लगा।
सुहासिनी ने जल्दबाजी नहीं की
इंटरनेट पर किसी भी नए व्यक्ति से जुड़ना आसान होता है लेकिन भरोसा करना उतना ही कठिन। सुहासिनी ने भी जल्दबाजी नहीं की। उन्होंने सामने वाले व्यक्ति की पहचान और पृष्ठभूमि के बारे में पूरी जानकारी हासिल की।
उनका मानना था कि जीवन का इतना बड़ा फैसला केवल भावनाओं के आधार पर नहीं लिया जा सकता। इसलिए उन्होंने हर पहलू को ध्यान से परखा और यह सुनिश्चित किया कि सामने वाला व्यक्ति वास्तव में वैसा ही है जैसा वह खुद को बताता है।
कुछ सिद्धांतों पर कभी नहीं किया समझौता
सुहासिनी एक ऐसा जीवनसाथी चाहती थीं जो उन्हें बराबरी का सम्मान दे, स्वतंत्र विचारों को समझे और दूसरों को लेकर अच्छी सोच रखता हो वो भी बिना किसी जजमेंट के।
![]()
इसी वजह से उन्होंने वर्षों तक अकेले रहना स्वीकार किया लेकिन अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। जब उनकी मुलाकात वैज्ञानिक अतुल गुर्तू से हुई तो उन्हें लगा कि वे उन सभी गुणों पर खरे उतरते हैं जिनकी वे तलाश कर रही थीं।
पहली मुलाकात से शादी तक का सफर
जुलाई से शुरु होकर कई महीनों तक ऑनलाइन बातचीत करने के बाद दोनों पहली बार दीवाली के टाइम आमने-सामने मिले। इस मुलाकात ने उनके मन में मौजूद सभी संदेह दूर कर दिए। बातचीत का सिलसिला और गहरा हुआ और दोनों ने महसूस किया कि वे एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कल्पना कर सकते हैं।


