HomeBreaking Newsमध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, बस और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर...

मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, बस और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर में 3 लोगों की मौत, 25 घायल

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में नवविवाहिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 यात्री घायल हो गए। हादसा कुठला थाना क्षेत्र स्थित विजयराघवगढ़ मोड़ ब्रिज के पास हुआ, जहां एक यात्री बस और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हाइवा ने बस को मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, बस विजयराघवगढ़ से कटनी की ओर जा रही थी। रविवार शाम करीब चार बजे सामने से आ रहे एक हाइवा ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस पलट गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग बस के भीतर फंस गए, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

नवविवाहिता बस के नीचे दबी मिली

हादसे में दो युवकों और एक नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों के मुताबिक, नवविवाहिता बस के नीचे दब गई थी। बाद में क्रेन की मदद से बस को उठाकर उसका शव बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक दृश्य ने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देने के साथ बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस और NHI की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Read More

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 5 किलो हेरोइन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments