HomeBreaking News21 जून को फिर होगी NEET की परीक्षा, पेपर लीक के बाद...

21 जून को फिर होगी NEET की परीक्षा, पेपर लीक के बाद NTA का बड़ा फैसला, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

NEET Re-Exam Date: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को देशभर में दोबारा आयोजित की जाएगी। पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई इस परीक्षा को लेकर लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

पेपर लीक के बाद रद्द हुई थी परीक्षा

NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। हालांकि परीक्षा के बाद पेपर लीक के आरोप सामने आने लगे, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया।

NTA ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।

शिक्षा मंत्री के आवास पर हुई समीक्षा बैठक

री-एग्जाम की तारीख घोषित होने से पहले गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परीक्षा रद्द होने के बाद की स्थिति और आगे की तैयारियों पर चर्चा की गई।

अब तक पांच लोग हिरासत में आए

पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा दो अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच एजेंसी इस मामले में NTA से जुड़े किसी व्यक्ति की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।

Read More:

CM नायब सिंह सैनी आज सिरसा में दिखाएंगे नांदेड़ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी, श्रद्धालुओं को करेंगे संबोधित

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments