HomeBreaking Newsशुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले बड़ा एक्शन! PA चन्द्रनाथ की हत्या...

शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले बड़ा एक्शन! PA चन्द्रनाथ की हत्या केस में UP पहुंची बंगाल SIT, क्या है उत्तर प्रदेश से कनेक्शन?

Shubhendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद राजनीतिक हलकों में सनसनी फैलाने वाले चन्द्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चन्द्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बंगाल पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) यूपी पहुंची है। टीम ने यहां कई लोगों से पूछताछ की है और मामले से जुड़े संभावित सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है।

UP कनेक्शन ने बढ़ाई जांच

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल घटनाक्रम से जुड़े एक वाहन की नंबर प्लेट के तार उत्तर प्रदेश से जुड़ने की आशंका सामने आई। बताया जा रहा है कि जिस कार को लेकर जांच हो रही है, उसकी बिक्री का विज्ञापन ऑनलाइन डाला गया था। इस विज्ञापन के जरिए उत्तर प्रदेश से कुछ लोगों ने वाहन खरीदने के लिए संपर्क किया था। इसी इनपुट के बाद एसआईटी ने यूपी में जांच का दायरा बढ़ाया है।

कॉल रिकॉर्ड-इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच

एसआईटी संदिग्ध लोगों के कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों को शक है कि हत्या को अंजाम देने वालों ने पहले से पूरी योजना बनाई थी और तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल कर संपर्क बनाए रखा गया था। हालांकि अब तक जांच एजेंसियों को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

सुपारी किलर एंगल पर फोकस

पुलिस को आशंका है कि चन्द्रनाथ रथ की हत्या पेशेवर शूटरों या सुपारी किलरों ने की हो सकती है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस वारदात में शामिल अपराधियों के तार बंगाल के अलावा सीमावर्ती राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। यूपी पहुंची एसआईटी ने वहां सक्रिय सुपारी किलरों और आपराधिक गिरोहों का रिकॉर्ड भी खंगाला है।

संगठित गिरोह की भूमिका का शक

मामले की गंभीरता को देखते हुए सात सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया गया है। पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में एक संगठित गिरोह शामिल हो सकता है, जिसमें करीब आठ लोग शामिल थे। इनमें दो शार्प शूटर बताए जा रहे हैं, जबकि बाकी लोगों की भूमिका आरोपियों को कोलकाता में ठहराने और वारदात के बाद फरार कराने में हो सकती है।

CCTV फुटेज भी खंगाल रही पुलिस

जांच एजेंसियां घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज से हमलावरों की पहचान या उनकी गतिविधियों से जुड़ा कोई अहम सुराग मिल सकता है। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच जारी है।

6 मई को हुई थी हत्या

6 मई बुधवार को नॉर्थ परगना में अज्ञात हमलावरों ने शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चन्द्रनाथ रथ को गोली मार दी थी। हमले में चन्द्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल ड्राइवर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Read More:

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर PM मोदी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कहा – उनकी रचनाएं पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments