आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला आज दोपहर 3:30 बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे, जबकि गुजरात टाइटन्स की कमान शुभमन गिल संभालेंगे।
घरेलू मैदान पर एलएसजी का दब
एलएसजी का इकाना स्टेडियम पर पिछला प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पिछले सीजन यहां खेले गए 8 में से 6 मैचों में टीम हार गई थी। लगातार पांच हार भी शामिल हैं। इस मैदान पर अब तक खेले गए 22 मैचों में सिर्फ 9 जीत मिली हैं। एलएसजी अपने घरेलू रिकॉर्ड को सुधारने के लिए आज मैदान पर पूरी ताकत लगाएगी।
हेड टू हेड और फैंस की उम्मीदें
आईपीएल इतिहास में एलएसजी और गुजरात टाइटन्स 7 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें गुजरात ने 4 और एलएसजी ने 3 मैच जीते। दोनों टीमों ने पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची हैं, जिससे एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
पिच और खेल की रणनीति
इकाना स्टेडियम की पिच धीमी और धीरे-धीरे बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनरों का दबदबा रहता है। औसतन पहली पारी का स्कोर 170–175 रहता है, और 190 से अधिक स्कोर जीत के लिए मजबूत माना जाता है। टॉस इस मैच में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
कौन से खिलाड़ी रहेंगे नजरों में
एलएसजी में मुकुल चौधरी, आयुष बडोनी, मिचेल मार्श, एडन मार्क्रम, ऋषभ पंत और निकोलस पूरन पर फैंस की नजर होगी। गुजरात के लिए जोस बटलर, शुभमन गिल, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर अहम खिलाड़ी होंगे।
टीम की ताकत और रणनीति
दोनों टीमों के पास संतुलित स्क्वाड है। एलएसजी में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में विविधता है, जबकि गुजरात की टीम अनुभवी खिलाड़ियों के साथ जीत की रणनीति अपनाएगी।
READ MORE: होर्मुज पर बढ़ी हलचल, बारूदी सुरंगें हटाकर नया सुरक्षित रास्ता बनाएगा अमेरिका

