HomeBreaking Newsदिल्ली में हाई टेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, करंट लगने...

दिल्ली में हाई टेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, करंट लगने से मौत

Delhi Electrocution Death: दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है, जब निर्माण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस 

पुलिस को करंट लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया जा चुका था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों व्यक्ति एक मकान के निर्माण कार्य में लगे हुए थे।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब 32 वर्षीय राजमिस्त्री झूलन पहली मंजिल पर मौजूद थे और उन्होंने लकड़ी का एक बांस उठाकर दूसरी मंजिल पर काम कर रहे मजदूर राजकुमार को देने की कोशिश की। इसी दौरान बांस निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार से टकरा गया।

हादसे में एक की मौत 

तार के संपर्क में आते ही बांस में करंट दौड़ गया, जिससे दोनों को जोरदार झटका लगा। करंट लगने के बाद राजकुमार नीचे गिर पड़े, जबकि झूलन भी वहीं घायल होकर गिर गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 45 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई।

घायल का इलाज जारी 

मृतक राजकुमार हरियाणा के समालखा स्थित सोनिया गांधी कैंप के रहने वाले थे। वहीं घायल झूलन, जो मूल रूप से बिहार के निवासी हैं, का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया 

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा लापरवाही और सुरक्षा उपायों की कमी का परिणाम माना जा रहा है। इलाके में खुले और नीचाई पर गुजर रहे हाई टेंशन तारों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य के दौरान खतरा बना रहता है।

Read More:

‘धुरंधर 2’ रिलीज पर हंगामा, दूसरे दिन भी कैंसिल हुए शोज, तमिल-तेलुगू फैंस वापिस लौटे, आदित्य धर ने मांगी माफी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments