Sunday, February 15, 2026
Homeराज्यपंजाब"₹10 लाख तक का मुफ्त कैशलेस इलाज करने वाला पंजाब देश का...

“₹10 लाख तक का मुफ्त कैशलेस इलाज करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य” – CM भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जनता से अपील की कि वे ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार से गुमराह न हों। उन्होंने कहा कि लोगों को फ्री हेल्थकेयर देने के लिए राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ शुरू की है, जो देश की पहली स्कीम है, जिसके तहत पंजाब में रहने वाले हर परिवार को ₹10 लाख तक का कैशलेस मेडिकल इलाज दिया जाएगा।” उन्होंने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे आम परिवारों पर इलाज का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम होगा।

परिवार के सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा

CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह योजना केवल चुनिंदा वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के सभी परिवार इसके दायरे में आते हैं। सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और अन्य नागरिक भी स्वास्थ्य कार्ड के लिए पात्र हैं। पंजीकरण सुविधा केंद्रों, कॉमन सर्विस सेंटर या ऑनलाइन माध्यम से आधार या मतदाता कार्ड के जरिए किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लगभग 2,600 बीमारियों और उपचारों के लिए दरें तय की गई हैं और अधिकांश निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जा चुका है। अस्पतालों को सरकार द्वारा तय दरों के अनुसार सीधे भुगतान किया जाएगा।

नीजि अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि लाभार्थियों से इलाज के नाम पर एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा। “इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा। यदि कोई अस्पताल मरीज से पैसे की मांग करता है तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं”। उन्होंने कहा कि सरकार अनियमितता बरतने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

जनता से सहयोग की अपील

CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि योजना को जनता से व्यापक समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों से सावधान रहें और ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का अधिकतम लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments