Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यदिल्लीHoli 2026 Special Train : रेलवे ने फिक्स किया होली का प्लान,...

Holi 2026 Special Train : रेलवे ने फिक्स किया होली का प्लान, पटरी पर दौड़ेंगी 1410 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत…

होली का त्योहार जैसे-जैसे पास आ रहा है, ट्रेनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। हालात ये हैं कि 15 फरवरी के बाद से अधिकतर रूटों पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। खासतौर पर पूर्व भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी चल रही है।

यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। होली के मौके पर यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जिससे लाखों लोगों को अपने घर पहुंचने में आसानी होगी।

उत्तर रेलवे जोन से चलेंगी 108 स्पेशल ट्रेनें

घोषित 1410 स्पेशल ट्रेनों में से 108 ट्रेनें उत्तर रेलवे जोन के अंतर्गत चलाई जाएंगी। इनमें से अधिकतर ट्रेनें दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से रवाना होंगी। इसका सीधा फायदा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में रहने वाले यात्रियों को मिलेगा।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा के अनुसार, होली के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे पूरी तरह सतर्क है। स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

हर रूट पर रखी जा रही पैनी नजर

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रमुख रूटों पर यात्रियों की आवाजाही की लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी यात्रियों का दबाव अधिक दिखाई देगा, वहां जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे का खास फोकस उन रूटों पर है, जहां वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है।

दुर्ग के लिए भी चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग के बीच भी एक विशेष होली ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 1 और 2 मार्च को सुबह 10:45 बजे दुर्ग से रवाना होकर अगले दिन 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में यह ट्रेन 2 और 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और अगले दिन शाम 6:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस होली स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। ट्रेन का ठहराव रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा और मथुरा स्टेशनों पर होगा।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार की बीडा परियोजना से बदलेगी बुंदेलखंड की किस्मत, 56 हजार एकड…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments