Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकियों के बाद अब दिल्ली हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने तुरंत परिसर खाली करा लिया है। जजों, वकीलों समेत सभी लोगों को परिसर से बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुँच गया है।

पुलिस को मेल पर मिली धमकी

बदमाशों ने दिल्ली पुलिस को मेल पर धमकी भेजी है। पुलिस को दिल्ली हाईकोर्ट के 3 कोर्ट रूम में बम विस्फोट की धमकी मिली है। करीब 11 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। बदमाशों ने 2 बजे तक कोर्ट खाली करने की धमकी दी है। कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जाँच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments