HomeBreaking Newsमहाराष्ट्र में परीक्षा से पहले TET पेपर हुआ लीक, 4 लाख से...

महाराष्ट्र में परीक्षा से पहले TET पेपर हुआ लीक, 4 लाख से ज्यादा अभ्यार्थी होने वाले थे शामिल

अभी नीट पेपर लीक का विवाद हल हुआ ही था कि महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maha TET) से पहले बड़ा पेपर लीक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आगामी 28 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा को लीक होने के बाद स्थगित कर दिया गया है। हालांकि महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने कहा है कि जल्द नई तारीकों की घोषणा की जाएगी। इस परीक्षा में करीब 4.28 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था।

भिवंडी में पुलिस ने की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, 27 जून की सुबह करीब 4 बजे गुप्त सूचना के आधार पर भिवंडी पुलिस ने एक इलाके में छापेमारी की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां प्रश्नपत्र से छेड़छाड़ की जा रही है। बरामद किए गए  प्रश्नपत्रों की जांच की गई, तो मूल TET पेपर से मेल खाते पाए गए। इसके बाद भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

1,428 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी परीक्षा

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अनुसार, प्रदेश के 1,428 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होनी थी। पेपर लीक की पुष्टि के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार करना होगा। ऐसा मामला यह पहली बार नहीं है, जब महाराष्ट्र TET परीक्षा विवादों में आई हो। 2025 में भी कोल्हापुर से TET पेपर लीक का मामला सामने आया था। अब एक बार फिर परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्र लीक होने की घटना ने परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पेपर

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर TET का प्रश्नपत्र वायरल होने के बाद परीक्षा परिषद ने पूरे मामले की समीक्षा की। शुरुआती जांच में पेपर से छेड़छाड़ की आशंका सामने आने के बाद परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

Read More

11 साल बाद फिर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर होंगे शामिल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments