2025 में पंजाब में आई भयानक बाढ़ आई थी, और इस घटना को कक्षा 9 की नई NCERT सोशल साइंस की किताब, ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड – ग्रेड 9 पार्ट 1’ में एक केस स्टडी के तौर पर शामिल किया गया है। इसे शामिल करने का मकसद छात्रों को असल जिदगी के उदाहरणों के जरिए प्राकृतिक आपदाओं और आपदा प्रबंधन के असर को समझने में मदद करना है।
वर्कशीट-आधारित तरीके से किए गए तैयार
किताब के मुताबिक, आपदाओं पर एक खास सेक्शन वर्कशीट-आधारित तरीके से तैयार किया गया है, जो छात्रों को अपने निजी अनुभवों और रिसर्च के जरिए सीखने में मददगार है। किताब में कहा गया है, “आपदाओं पर एक सेक्शन इस तरह से बनाया गया है कि किताब का इस्तेमाल वर्कशीट मॉडल के तौर पर किया जा सके। इस सेक्शन में, छात्र अपने अनुभवों या इंटरनेट पर खोज करके आपदाओं के बारे में लिख सकते हैं।”
2025 में आई भीषण बाढ़ का जिक्र
यह किताब मॉनसून के मौसम में भारी बारिश और सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के उफान पर आने के बाद 2025 में पंजाब में आई भीषण बाढ़ पर रोशनी डालती है। इस बाढ़ से पूरे राज्य में भारी नुकसान हुआ, जिससे गांव, खेती की जमीन, रिहायशी इलाके और ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रभावित हुए आपदा के असर के बारे में विस्तार से बताते हुए, किताब में जान-माल के नुकसान, बड़े पैमाने पर लोगों के विस्थापन और खेती व पशुधन को हुए भारी नुकसान का जिक्र किया गया है। हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। खेती की जमीन के बड़े हिस्से पानी में डूब गए, जिससे फसलों, खासकर धान की फसल पर बुरा असर पड़ा। इससे पोल्ट्री और डेयरी फार्मों को भारी नुकसान हुआ, जबकि गाय, भैंस और मुर्गियों समेत कई जानवर या तो मर गए या बीमार पड़ गए। बाढ़ के दौरान सड़कें, पुल, सीमा पर लगी बाड़ और कई सार्वजनिक इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
Read More

