राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार को बताया कि वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंपों में मरने वालों की संख्या कम से कम 164 हो गई है और 971 लोग घायल हुए हैं। हताहतों की संख्या में यह भारी बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब बचाव दल सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाकों में गिरी हुई इमारतों और मलबे के बीच तलाशी अभियान चला रहे हैं।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि विनाशकारी भूकंपों के बाद खोज और बचाव कार्यों में मदद के लिए फ्रांस वेनेजुएला में 85 बचाव कर्मियों को भेजेगा।
Venuzula got gift for not paying me for my hardwork
Also got incentives for dealing my rival indian govt & uae https://t.co/ktH82CubEu
— @ManzHussain48 (Armagadon) (@ManzHussain482) June 25, 2026
बुधवार शाम वेनेजुएला में दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिनसे कई राज्यों में भारी नुकसान हुआ, इमारतें ढह गईं और लोगों को घबराकर सड़कों पर भागना पड़ा। 7.2 और 7.5 तीव्रता के ये लगातार झटके एक बड़े इलाके में महसूस किए गए, जिसके बाद अधिकारियों को आपातकालीन कार्रवाई करनी पड़ी।
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार देर रात देश को संबोधित करते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि भूकंपों से कई राज्यों में नुकसान हुआ है, हालांकि अधिकारी अभी भी तबाही के स्तर का आकलन कर रहे हैं।
READ MORE: PM मोदी के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

