HomeBreaking Newsगणपति विसर्जन के दौरान भावुक हुए चिराग पासवान, सोशल मीडिया पर Video...

गणपति विसर्जन के दौरान भावुक हुए चिराग पासवान, सोशल मीडिया पर Video Viral

गणपति विसर्जन के दौरान चिराग पासवान और अभिनेता विशाल सिंह का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों गणपति बप्पा को विदाई देते समय भावुक नजर आ रहे हैं और उनकी आंखों से आंसू छलकते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने साथ मिलकर विसर्जन की रस्म में हिस्सा लिया।

गुलाबी कुर्ते में नजर आए दोनों

वायरल वीडियो में चिराग पासवान और विशाल सिंह एक जैसे गुलाबी रंग के कुर्ते पहने दिखाई दे रहे हैं। दोनों साथ में गणपति विसर्जन की रस्म निभाते नजर आते हैं। बप्पा को विदाई देने के दौरान माहौल भावुक हो जाता है और दोनों रोते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में दोनों पानी से भरे एक टैंक में गणपति विसर्जन की रस्म पूरी करते भी नजर आ रहे हैं। इसी दौरान रिकॉर्ड किया गया उनका भावुक पल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

चिराग पासवान और विशाल सिंह की दोस्ती पहले से चर्चा में रहती है और दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। ऐसे में गणपति विसर्जन के दौरान सामने आए इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने दोनों के भावुक होने पर सवाल उठाते हुए इसे ओवरएक्टिंग बताया। वहीं, कुछ लोगों ने चिराग पासवान का समर्थन किया और कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं का मजाक नहीं बनाया जाना चाहिए। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की टिप्पणियां देखने को मिल रही हैं।

फिल्मों में काम कर चुके हैं चिराग

राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2011 में फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह कंगना रनौत के साथ नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने अभिनय छोड़कर राजनीति में कदम रखा। वर्तमान में चिराग पासवान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। वहीं, विशाल सिंह टेलीविजन के चर्चित अभिनेता हैं। उन्हें टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ में जिगर चिराग मोदी की भूमिका से पहचान मिली। इस किरदार के जरिए उन्होंने घर-घर में लोकप्रियता हासिल की।

Read More

CBFC की नई गाइडलाइन में बड़ा बदलाव, ड्रग्स सीन से लेकर उम्र की रेटिंग तक बदले फिल्म सर्टिफिकेशन के नियम

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments