Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपुलिस ने किया कमाल! पहले की फूलों की बारिश, फिर दागे आंसू...

पुलिस ने किया कमाल! पहले की फूलों की बारिश, फिर दागे आंसू गैस के गोले

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान अपने ‘दिल्ली चलो’ मार्च के लिए आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान रविवार (8 दिसंबर 2024) को पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे, इससे पहले पुलिस ने किसानों पर फूल बरसाए थे। इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आज जत्थे को वापस लेने का फैसला किया गया है और आगे का कार्यक्रम बैठक के बाद बताया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फूलों की पंखुड़ियों की बारिश के दो मिनट बाद ही पुलिस ने गोले दागे, जिससे निर्दोष किसान फंस गए और उन पर हमला किया गया, इस घटना में 8 से 9 किसान घायल हुए हैं, जिन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

‘सरकार मांगों की अनदेखी न करे’

दिल्ली चलो आंदोलन के तहत आज हजारों किसान पंजाब और हरियाणा की सीमा से दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। आंदोलन में किसानों की मुख्य मांग एमएसपी की कानूनी गारंटी और कृषि कानूनों को वापस लेना है। किसान संगठनों ने साफ कर दिया है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो उनका आंदोलन और तेज हो सकता है। पुलिस ने किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोक दिया है। पुलिस का कहना है कि किसानों के पास आगे जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि किसानों ने कहा है कि वे विरोध करने के लिए स्वतंत्र हैं।

संसद में एमएसपी को लेकर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान?

शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में संसद में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए प्रतिबद्ध है और इसे किसानों के हित में लागू किया जाएगा। यह घोषणा उन किसानों के लिए राहत का संकेत है जो लंबे समय से एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments