Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsबाहरी दिल्ली में जींस बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, दमकल की...

बाहरी दिल्ली में जींस बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

बाहरी दिल्ली के बादली औद्योगिक क्षेत्र में जींस बनाने वाली एक फैक्टरी में सोमवार की सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के संबंध में सुबह सात बजे फोन से सूचना मिली जिसके बाद आठ दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि तीन मंजिला इमारत के भूतल पर आग लगी थी।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बचाव अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments