HomeBreaking Newsबिहार को मिला विकास का नया सेतु! PM मोदी ने किया नीतीश...

बिहार को मिला विकास का नया सेतु! PM मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (21 नवंबर) को बिहार के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वैशाली जिले में बने नीतीश सेतु(Nitish Setu) का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर राज्य की कई अन्य विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं का संबंध सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास और परिवहन जैसी सुविधाओं से है।

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम नीतीश सेतु रखा गया है। करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना की कुल लंबाई 19.7 किलोमीटर है। इसमें गंगा नदी पर बना 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर की संपर्क सड़कें शामिल हैं। यह पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है। यह एक एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेयड पुल है जो उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को आसान बनाएगा।

गांधी सेतु और जेपी सेतु पर घटेगा ट्रैफिक का दबाव

नीतीश सेतु के चालू होने से गंगा नदी पार करने के लिए लोगों को एक अतिरिक्त रास्ता मिलेगा। इससे महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। खासतौर पर राघोपुर दियारा के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

पटना तक पहुंचना आसान होने से उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और दूसरी जरूरी सुविधाओं तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी। इसके अलावा कृषि और औद्योगिक सामानों की ढुलाई आसान होगी। इससे व्यापार और रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

बिजली और सड़क परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें एनएच-19 के औरंगाबाद-चोरदाहा हिस्से का छह लेन निर्माण, एनएच-227एफ का चोरमा-बैरगनिया खंड और एनएच-327 का उमगांव-सहरसा खंड शामिल हैं।

ऊर्जा क्षेत्र में बक्सर थर्मल पावर परियोजना की दूसरी यूनिट का उद्घाटन भी कार्यक्रम का हिस्सा है। इसकी उत्पादन क्षमता 660 मेगावाट है। इसके साथ बिजली वितरण और पारेषण व्यवस्था को मजबूत करने वाली 1,130 करोड़ रुपये से अधिक की आरडीएसएस परियोजनाएं भी शामिल हैं।

निशांत कुमार ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पुल का नाम अपने पिता के नाम पर रखे जाने पर खुशी जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त किया। उनके मुताबिक, यह पुल बिहार के विकास में नीतीश कुमार के योगदान और उनके विजन के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें : मौसम का ट्रिपल अटैक! यूपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments