HomeBreaking Newsपंचतत्व में विलीन होने के लिए हरिद्वार पहुंची CM योगी की मां...

पंचतत्व में विलीन होने के लिए हरिद्वार पहुंची CM योगी की मां की अंतिम यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े नेता और साधु-संत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) की मां सावित्री देवी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान घाट पहुंच गया। उनकी अंतिम यात्रा उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित पैतृक गांव पंचूर से सुबह करीब 8:50 बजे शुरू हुई थी। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और राजनीतिक नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान भावुक दिखाई दिए और उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

सावित्री देवी की अंतिम यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद भी शामिल हुए। गांव से हरिद्वार पहुंचने में लगभग दो से ढाई घंटे का समय लगा। रास्ते में कई लोग अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे। करीब 11:40 बजे अंतिम यात्रा हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान स्थल पहुंची, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई थीं।

चंडी घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री की मां के अंतिम संस्कार में कई वरिष्ठ नेताओं और धार्मिक हस्तियों के पहुंचने को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। वीआईपी मेहमानों और बड़ी संख्या में जुट रहे लोगों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए।

नेताओं और संतों ने दी श्रद्धांजलि

सावित्री देवी के अंतिम दर्शन के लिए कई प्रमुख राजनीतिक और धार्मिक हस्तियां चंडी घाट पहुंचीं। इनमें उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण शामिल रहे। इसके अलावा श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई अन्य नेता और संत भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे।

हरिद्वार के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नेताओं की मौजूदगी भी देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन से उनके पैतृक गांव पंचूर और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी परिवार के प्रति संवेदना और श्रद्धांजलि का प्रतीक रही।

यह भी पढ़ें : आंसू नहीं बहाऊंगी, वो शेर थे… जवान पवन यादव के बलिदान पर बोली उनकी पत्नी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments