HomeBreaking NewsMajor League Soccer: लियोनेल मेसी की सैलरी में ₹74 करोड़ का बंपर...

Major League Soccer: लियोनेल मेसी की सैलरी में ₹74 करोड़ का बंपर इजाफा, MLS में बने सबसे महंगे खिलाड़ी, लेवांडोस्की-ग्रिजमैन भी पीछे

Major League Soccer: फुटबॉल के मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी कमाई के मामले में भी शीर्ष पर हैं। मेजर लीग सॉकर प्लेयर्स एसोसिएशन की ओर से जारी 2026 की ताजा सैलरी रिपोर्ट के मुताबिक, इंटर मियामी के कप्तान मेसी को हर साल 28.33 मिलियन डॉलर की गारंटीड राशि मिलती है।

इसमें उनकी बेस सैलरी और गारंटीड बोनस शामिल हैं। पिछले साल की तुलना में उनकी गारंटीड कमाई करीब 8 मिलियन डॉलर यानी लगभग 74.40 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

लेवांडोस्की दूसरे और ग्रिजमैन तीसरे स्थान पर

MLS की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में पोलैंड के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोस्की दूसरे स्थान पर हैं। शिकागो फायर के लिए खेलने वाले लेवांडोस्की को सालाना 19.51 मिलियन डॉलर की गारंटीड राशि मिलती है। इसमें उनकी बेस सैलरी 16 मिलियन डॉलर है।

वहीं, फ्रांस के स्टार खिलाड़ी एंटोनी ग्रिजमैन तीसरे नंबर पर हैं। ऑरलैंडो सिटी की ओर से खेलने वाले ग्रिजमैन की सालाना गारंटीड कमाई 13.93 मिलियन डॉलर है, जबकि उनकी बेस सैलरी करीब 10.44 मिलियन डॉलर बताई गई है। ग्रिजमैन ने एटलेटिको मैड्रिड छोड़कर मेजर लीग सॉकर का रुख किया था।

MLS के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

मेजर लीग सॉकर की 2026 की सैलरी रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा गारंटीड कमाई करने वाले पांच खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है.

  • लियोनेल मेसी (इंटर मियामी)- 28.33 मिलियन डॉलर यानी करीब 264.02 करोड़ रुपये।

  • रॉबर्ट लेवांडोस्की (शिकागो फायर)- 19.51 मिलियन डॉलर यानी करीब 181.81 करोड़ रुपये।

  • एंटोनी ग्रिजमैन (ऑरलैंडो सिटी)- 13.93 मिलियन डॉलर यानी करीब 129.79 करोड़ रुपये।

  • सोन ह्युंग-मिन (LAFC)- 11.15 मिलियन डॉलर यानी करीब 103.90 करोड़ रुपये।

  • ब्रील एम्बोलो (अटलांटा यूनाइटेड)- 10.81 मिलियन डॉलर यानी करीब 100.73 करोड़ रुपये।

खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च कर रहा इंटर मियामी

केवल व्यक्तिगत सैलरी ही नहीं, बल्कि टीमों के कुल वेतन खर्च के मामले में भी इंटर मियामी सबसे आगे है। क्लब अपने खिलाड़ियों को कुल 59.37 मिलियन डॉलर की गारंटीड राशि देता है। शिकागो फायर 41.29 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे और अटलांटा यूनाइटेड 38.35 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है।

ला गैलेक्सी 34.91 मिलियन डॉलर के साथ चौथे और LAFC 32.91 मिलियन डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर है। दूसरी ओर, फिलाडेल्फिया यूनियन MLS में सबसे कम वेतन खर्च करने वाली टीम है। उसका कुल गारंटीड पे-रोल 12.64 मिलियन डॉलर है।

MLS में खिलाड़ियों की औसत कमाई में 18% की बढ़ोतरी

मेजर लीग सॉकर में खिलाड़ियों की औसत गारंटीड कमाई भी तेजी से बढ़ी है। 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 746,936 डॉलर हो गया है, जबकि पिछले साल औसत गारंटीड कमाई 632,809 डॉलर थी। यानी इसमें करीब 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

इसके अलावा, लीग में सालाना कम से कम 1 मिलियन डॉलर की गारंटीड कमाई करने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। मई 2026 में यह आंकड़ा 133 था।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि MLS दुनिया के बड़े फुटबॉल सितारों को आकर्षित करने के साथ खिलाड़ियों पर अपना खर्च भी बढ़ा रही है। हालांकि, कमाई के मामले में फिलहाल लियोनेल मेसी लीग के बाकी खिलाड़ियों से काफी आगे हैं।

Read More:

4 महीने बाद आज निद्रा से जाग रहे हैं श्री हरि, देवउठनी एकादशी पर जरूर करें ये 5 काम, भगवान विष्णु की कृपा से दूर होंगी सभी बाधाएं!

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments