HomeBreaking Newsगुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी! मेट्रो के दूसरे फेज की तैयारी तेज,...

गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी! मेट्रो के दूसरे फेज की तैयारी तेज, सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक दौड़ेगी मेट्रो

गुरुग्राम(Gurugram) के लोगों के लिए मेट्रो को लेकर अच्छी खबर है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण को आगे बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने इसके निर्माण से पहले जरूरी प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं। इस चरण में सेक्टर-9 से डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी। इससे शहर के कई रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में आवागमन आसान होने की उम्मीद है।

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-9 तक मेट्रो का निर्माण हो रहा है। इसके लिए टेंडर आवंटित किया जा चुका है। वहीं, दूसरे चरण के लिए 5 अक्टूबर को करीब 1,662 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था। इसे 18 नवंबर को खोला जाना निर्धारित है। योजना के मुताबिक, इस हिस्से का निर्माण 30 महीने के भीतर पूरा किया जाना है।

सड़कों की होगी पैमाइश, हटेगा अतिक्रमण

निर्माण कार्य में किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए GMRL ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से सहयोग मांगा है। GMRL के मुख्य परियोजना प्रबंधक गबदू राम चौधरी ने HSVP अधिकारियों को पत्र लिखकर मेट्रो रूट की सड़कों की पैमाइश कराने का अनुरोध किया है।

मेट्रो निर्माण के लिए सड़क के बीच करीब नौ मीटर चौड़ी जगह की जरूरत होगी। ऐसे में पहले सड़कों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो सकती है।

इन इलाकों में बनेंगे मेट्रो स्टेशन

दूसरे चरण के तहत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें सेक्टर-7, सेक्टर-5, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार और सेक्टर-23A शामिल हैं।

बिजली, पानी और सीवर लाइनों की भी बनेगी योजना

मेट्रो निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया जाएगा। साथ ही पानी, सीवर, गैस और बिजली की भूमिगत लाइनों को स्थानांतरित करने की योजना भी बनाई जाएगी।

इस परियोजना के पूरा होने से पुराने गुरुग्राम के कई इलाकों की मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : बच्चन परिवार को धमकी से मचा हड़कंप! अमिताभ और अभिषेक को लेकर सोशल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments