HomeBreaking News11 दिन में रणबीर कपूर की 'रामायण' ने तोड़ा 'धुरंधर 2' का...

11 दिन में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़ा ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड, विदेश में 475 करोड़ कमाकर बनी 2026 की नंबर-1 फिल्म

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। भारत में शानदार प्रदर्शन के बाद अब फिल्म ने विदेशी बाजारों में भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रिलीज के महज 11 दिनों में फिल्म ने साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इसने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया है, जो अब तक ओवरसीज कलेक्शन के मामले में पहले नंबर पर थी।

475 करोड़ के कलेक्शन के साथ पहले नंबर पर पहुंची ‘रामायण’

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की कमाई ने सभी को चौंका दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने विदेशों में कुल 438 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज के सिर्फ 11 दिनों में 475 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन कर लिया है। इस तरह फिल्म ने 37 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 फिल्में

साल 2026 भारतीय फिल्मों के लिए विदेशी बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार रहा है। इस साल अब तक पांच भारतीय फिल्मों ने विदेशों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इन फिल्मों की सूची में ‘रामायण’ पहले स्थान पर है। वहीं, ‘धुरंधर 2’ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

‘जेलर 2’ ने भी विदेश में दिखाया दम

इस सूची में तीसरे स्थान पर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ है। फिल्म ने विदेशी बाजारों में 277 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। शानदार कमाई के साथ इसने टॉप-5 फिल्मों में अपनी जगह बनाई है।

चौथे और पांचवें नंबर पर हैं ये फिल्में

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर चौथे स्थान पर ‘बेथलहम कुडुंबा यूनिट’ है। इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 138 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, पांचवें नंबर पर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ मौजूद है। फिल्म ने विदेशों में 133 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

‘दंगल’ के रिकॉर्ड पर भी है नजर

भारत में शानदार कमाई के बाद अब ‘रामायण’ से आगे भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। फिल्म का अगला बड़ा लक्ष्य आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड हो सकता है। गौरतलब है कि ‘दंगल’ भारतीय सिनेमा की उन फिल्मों में शामिल है, जिसने दुनियाभर में 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ आने वाले दिनों में कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।

Read More:

2027 चुनाव से पहले BJP का मथुरा पर फोकस, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर 50 दिग्गज करेंगे महामंथन

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments