HomeBreaking Newsबच्चन परिवार को धमकी से मचा हड़कंप! अमिताभ और अभिषेक को लेकर...

बच्चन परिवार को धमकी से मचा हड़कंप! अमिताभ और अभिषेक को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई चिंता

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन(Bachchan family) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दोनों अभिनेताओं को कथित तौर पर धमकी दी गई है। इस मामले में गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का नाम सामने आ रहा है। खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से लेकर दोनों कलाकारों के प्रशंसकों तक में चिंता का माहौल है। हालांकि, अभी तक धमकी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गोल्डी ढिल्लों नाम के गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अमिताभ और अभिषेक बच्चन को निशाना बनाया है। हालांकि, पोस्ट में क्या लिखा गया है और धमकी देने के पीछे क्या मकसद है इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा, इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज होने या किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि भी नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल इसे सोशल मीडिया पर सामने आई कथित धमकी के तौर पर ही देखा जा रहा है।

कौन है गोल्डी ढिल्लों?

बताया जा रहा है कि गोल्डी ढिल्लों फिलहाल भारत से बाहर स्पेन में मौजूद है। उसका नाम पहले भी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी खबरों में सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सीधा संबंध नहीं बताया जाता और उसे अलग गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा माना जाता है।

अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर पहले भी रही चर्चा

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब बॉलीवुड कलाकारों की सुरक्षा को लेकर पहले से चर्चा हो रही है। खबरों के मुताबिक, कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने अपने घर के बाहर बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर प्रशंसकों से मुलाकात की थी। वहीं, 15 नवंबर को उन्होंने एक बार फिर अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद थे।

वह पूरे समय अपने पिता के पीछे खड़े नजर आए। फिलहाल अमिताभ और अभिषेक को मिली कथित धमकी को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस या संबंधित सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पुष्टि होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : सीरिया-लेबनान बॉर्डर पर इजरायल का हवाई हमला, हिज्बुल्लाह के हथियारों की खेप…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments