HomeBreaking Newsअजित पवार के NDA में आने से चौंक गए थे अमित शाह!...

अजित पवार के NDA में आने से चौंक गए थे अमित शाह! पुणे में प्रतिमा अनावरण के दौरान किया याद…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने सोमवार को पुणे जिला परिषद परिसर में महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार और जय पवार समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इस दौरान अमित शाह ने अजित पवार के साथ अपने राजनीतिक रिश्तों और उनके काम करने के अंदाज को याद किया। उन्होंने एक दिलचस्प बात साझा करते हुए बताया कि जब अजित पवार ने NDA में शामिल होने का फैसला किया था तब वह खुद भी हैरान रह गए थे।

अमित शाह ने बताया कि NDA के साथ आने के अजित पवार के फैसले ने उन्हें चौंका दिया था। हालांकि, बातचीत के दौरान अजित पवार ने अपनी सोच स्पष्ट कर दी थी। शाह के मुताबिक, अजित पवार का मानना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विकास की राजनीति को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। वह भी विकास की इस प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते थे। शाह ने कहा कि इस बातचीत के बाद दोनों के बीच संबंध और मजबूत हुए। उन्होंने यह भी माना कि अजित पवार के महायुति गठबंधन में शामिल होने से गठबंधन को मजबूती और स्थिरता मिली। अजित पवार अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के हितों को लेकर हमेशा सक्रिय रहते थे।

अजित पवार के निधन की खबर ने झकझोर दिया था

अमित शाह ने अजित पवार के निधन को याद करते हुए बताया कि 28 जनवरी की सुबह जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का फोन आया, तो वह खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा। उन्होंने कहा कि अजित पवार जैसे सक्रिय और मेहनती नेता का इतनी जल्दी दुनिया से चले जाना बेहद दुखद था।

काम के प्रति समर्पण को किया याद

शाह ने अजित पवार की प्रशासनिक क्षमता और काम के प्रति उनकी गंभीरता की भी तारीफ की। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान उनके योगदान का जिक्र किया। शाह के मुताबिक, उस कठिन दौर में भी अजित पवार सुबह सात बजे सचिवालय से आने वाले फोन का जवाब देते थे और सरकारी कामकाज पर लगातार नजर रखते थे।

इस मौके पर अमित शाह ने अजित पवार के राजनीतिक जीवन, उनके संगठन के प्रति समर्पण और विकास कार्यों को भी याद किया।

यह भी पढ़ें : कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड लतीफ भट का काम तमाम! एनकाउंटर में लश्कर के 2 आतंकी ढेर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments