Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली की अदालत ने CM केजरीवाल को भेजा 12 जुलाई तक न्यायिक...

दिल्ली की अदालत ने CM केजरीवाल को भेजा 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में शनिवार को यहां की एक अदालत ने 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने तीन दिन की हिरासत में पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया। CBI ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का अनुरोध करते हुए कहा कि ‘‘जांच और न्याय के हित में’’ उनकी हिरासत जरूरी है।

याचिका मंजूर करते हुए विशेष न्यायाधीश सुनयना शर्मा ने कहा कि केजरीवाल को 12 जुलाई को अदालत में पेश किया जाए। अदालत के विस्तृत आदेश का इंतजार है। केजरीवाल को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को केजरीवाल को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। केजरीवाल को निचली अदालत से जमानत मिल गई थी, जिस पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments