HomeBreaking NewsCM योगी आदित्यनाथ को केरलम की अरुंधति ने भेजा शादी का न्योता,...

CM योगी आदित्यनाथ को केरलम की अरुंधति ने भेजा शादी का न्योता, बोलीं- ‘आप मेरे लिए बड़े भाई जैसे’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को केरलम की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी में शामिल होने का न्योता भेजा है। अरुंधति के लिए योगी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि बड़े भाई जैसे हैं। बचपन में योगी का एक वीडियो देखने के बाद भावनाओं और मजबूती को लेकर उनकी सोच बदल गई थी। अब अपनी जिंदगी के खास दिन पर उन्होंने मुख्यमंत्री को हाथ से लिखी दो पन्नों की चिट्ठी भेजकर शादी में आने या कम से कम अपना आशीर्वाद देने की अपील की है।

अरुंधति ने अपनी चिट्ठी में बचपन का एक अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि वह छोटी-छोटी बातों पर भावुक हो जाती थीं और कई बार रो पड़ती थीं। इस वजह से उनके मन में यह सवाल उठने लगा था कि क्या आसानी से भावुक होना कमजोरी की निशानी है। उनके कुछ दोस्तों का भी मानना था कि मजबूत बनने के लिए भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

इसी दौरान उनके चचेरे भाई ने उन्हें योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो दिखाया, जिसमें मुख्यमंत्री भावुक नजर आ रहे थे। भाई ने उन्हें समझाया कि भावनाएं जाहिर करने वाला व्यक्ति भी मजबूत हो सकता है। इस बात ने अरुंधति की सोच पर गहरा असर डाला। उन्हें एहसास हुआ कि आंसू कमजोरी का प्रमाण नहीं हैं और भावुक होने के बावजूद इंसान अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ सकता है।

‘जब खुद पर संदेह करती हूं, आपसे प्रेरणा मिलती है’

अरुंधति के लिए वह वीडियो महज बचपन की याद नहीं, बल्कि जिंदगी को देखने का नजरिया बदलने वाला अनुभव बन गया। उनके मुताबिक, योगी आदित्यनाथ का सफर उन्हें मुश्किलों का सामना करने, खुद पर भरोसा रखने और असफलताओं के बाद फिर से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा, “जब भी मैं खुद पर संदेह करती हूं, आपसे मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।” अरुंधति ने योगी के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा, “मेरे लिए आप एक नेता से कहीं बढ़कर हैं। मैंने आपको हमेशा एक बड़े भाई की तरह देखा है, जिसकी यात्रा ने मुझे हिम्मत और प्रेरणा दी है।”

20 दिसंबर को अलुवा में होगी शादी

अरुंधति और राहुल की शादी 20 दिसंबर 2026 को केरलम के अलुवा स्थित ग्रीन पार्क कन्वेंशन सेंटर में प्रस्तावित है। इस समारोह में योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी अरुंधति के लिए बेहद खास होगी। इसी उम्मीद के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री को हाथ से लिखी चिट्ठी भेजी है। अरुंधति को इस बात का एहसास है कि मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनके लिए केरल पहुंचना आसान नहीं होगा। इसलिए उन्होंने विकल्प भी रखा है। अगर योगी शादी में शामिल नहीं हो पाते, तो उनका शुभकामना संदेश और आशीर्वाद भी अरुंधति के लिए बहुत मायने रखेगा।

Read More

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला,सेंट पीटर्सबर्ग में तेल ठिकानों पर लगी आग

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments