HomeBreaking News20 अक्टूबर को अमित शाह का पंजाब दौरा, झोटा और विक्रमजीत सिंह...

20 अक्टूबर को अमित शाह का पंजाब दौरा, झोटा और विक्रमजीत सिंह के परिवार से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) 20 अक्टूबर को एक बार फिर पंजाब के दौरे पर पहुंचेंगे। भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने इसकी जानकारी दी है। करीब 20 दिनों के भीतर अमित शाह का यह दूसरा पंजाब दौरा होगा। इस बार वह नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले दो मृतकों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे को लेकर राज्य के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। दौरे के दौरान अमित शाह सबसे पहले मानसा जाएंगे। यहां वह नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर को मानसा में नशे के खिलाफ विरोध करने के दौरान झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एक मेडिकल स्टोर संचालक का नाम सामने आया है। इसके बाद गृह मंत्री गुरदासपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वह विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिलेंगे। बताया गया है कि 15 अक्टूबर की रात श्री हरगोबिंदपुर साहिब क्षेत्र के माड़ी पन्नवां गांव में नशे की बिक्री का विरोध करने पर विक्रमजीत सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्याओं के बाद कानून-व्यवस्था पर चर्चा तेज

दोनों घटनाओं के बाद पंजाब में नशे के कारोबार और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की हत्या से स्थानीय स्तर पर चिंता और नाराजगी का माहौल है। इन मामलों ने राज्य में नशा विरोधी अभियान की प्रभावशीलता पर भी बहस को तेज किया है।

सितंबर में भी पंजाब आए थे अमित शाह

इससे पहले अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर पहुंचे थे। वहां उन्होंने भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और एक रैली को संबोधित किया था। अब उनका प्रस्तावित दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब नशे के विरोध से जुड़े लोगों की हत्या के मामले चर्चा में हैं। इस दौरे के दौरान पीड़ित परिवारों से उनकी मुलाकात अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : ग्वालियर ट्रक हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और CM मोहन यादव ने जताया शोक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments