CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर में प्रदेश के 9 लाख 18 हजार 91 किसानों के खातों में 493 करोड़ रुपये की राहत राशि भेजेंगे। यह धनराशि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए कृषि निवेश अनुदान के तौर पर दी जाएगी। इसमें बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात से प्रभावित किसान शामिल हैं।
डीबीटी के जरिए खातों में पहुंचेगी रकम
मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के खातों में सीधे धनराशि ट्रांसफर करेंगे। यह भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण यानी डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
9 अक्टूबर तक सामने आए 9.18 लाख मामले
राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में 9 अक्टूबर तक प्रदेश में 9 लाख 18 हजार 91 किसानों की फसलें प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होने के मामले सामने आए हैं। इन सभी चिन्हित किसानों को कुल 493 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
बाढ़ से लेकर चक्रवात तक से फसलें प्रभावित
इस साल उत्तर प्रदेश में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में आए अर्नव चक्रवात के कारण भी कई इलाकों में फसलों को क्षति पहुंची। इसके बाद राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए कृषि निवेश अनुदान जारी करने की प्रक्रिया तेज की।
पहले ही 78.75 करोड़ रुपये बांटे
प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति की भरपाई के लिए 169 करोड़ रुपये कृषि निवेश अनुदान के रूप में पहले ही जिलों को जारी किए जा चुके हैं। इसी राशि में से अब तक 1 लाख 29 हजार 326 किसानों को 78.75 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।
जनहानि और मकानों के नुकसान पर भी सहायता
प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जनहानि, पशुहानि और मकानों को हुए नुकसान के मामलों में भी प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दी गई है। ऐसे मामलों में अब तक 225.93 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।
Read More:
रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों का हमला, 1 की मौत, कई शहरों में अलर्ट, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी


[…] […]