HomeBreaking Newsदिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम हुई बारिश, तापमान गिरने के...

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम हुई बारिश, तापमान गिरने के बाद होने लगा ठंड का अहसास

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में सोमवार की शुरुआत झमाझम बारिश और तेज हवाओं के साथ हुई। राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के कई इलाकों में सुबह तेज बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी। पूरे एनसीआर में बारिश के बाद हवा भी साफ हुई और मौसम खुशनुमा हो गया।

अगले 2 से 3 घंटे बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने एनसीआर में अगले 2 से 3 घंटे तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का रेल अलर्ट जारी किया है। रविवार शाम से ही दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल रही थीं। सोमवार तड़के गरज और चमक के साथ हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम

मौसम में आए इस बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को बताया जा रहा है। इसका असर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ा है। मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही दिल्ली में सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई थी, जिसके बाद सुबह कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली।

दिल्ली के कई हिस्सों में जमकर बरसे बादल

राजधानी के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिला। कनॉट प्लेस और कालकाजी मंदिर के आसपास बादल जमकर बरसे। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

झंडेवालान मंदिर के पास भी जलभराव

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन झंडेवालान मंदिर के आसपास के निचले इलाकों में बारिश के बाद जलभराव हो गया। इससे मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को आवाजाही में थोड़ी कठिनाई हुई। बारिश के कारण सुबह के समय सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

आने वाले दिनों में और गिर सकता है तापमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अक्टूबर में हुई इस बारिश का असर आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR के तापमान पर देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। फिलहाल बारिश के चलते राजधानी और एनसीआर में मौसम सुहाना बना हुआ है और हवा भी पहले की तुलना में साफ महसूस हो रही है।

Read More:

दिल्ली में आज संभलकर निकलें! 6 मेट्रो स्टेशन बंद, 30 रूट पर डायवर्जन, देखें पूरी लिस्ट

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments