HomeBreaking Newsदिल्ली को मिलेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, चार्जिंग नेटवर्क और इंटरस्टेट कनेक्टिविटी...

दिल्ली को मिलेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, चार्जिंग नेटवर्क और इंटरस्टेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

दिल्ली(Delhi) सरकार राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए 200 नई जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल करने जा रही है। इसके साथ दिल्ली-करनाल के बीच इंटरस्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी। महिलाओं की सुविधा के लिए 56 विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। वहीं, राजघाट डिपो-I में पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन तैयार किया गया है।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, 200 नई बसें जुड़ने के बाद दिल्ली में सार्वजनिक बसों की कुल संख्या करीब 6800 हो जाएगी। इनमें 4938 इलेक्ट्रिक और 1750 CNG बसें शामिल होंगी। नई बसों में 88 बसें 12 मीटर और 112 बसें 9 मीटर लंबी होंगी। ये लो-फ्लोर और एयर-कंडीशंड बसें CCTV, पैनिक बटन, रियल-टाइम ट्रैकिंग और दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधाओं से लैस होंगी। सरकार का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028-29 तक दिल्ली में बसों की संख्या करीब 14 हजार तक पहुंचाने का है।

दिल्ली-करनाल के बीच ई-बस सेवा

DTC दिल्ली से करनाल के बीच पांच इलेक्ट्रिक एसी बसें चलाएगा। करीब 133 किलोमीटर के इस रूट पर दोनों दिशाओं में रोजाना 10 ट्रिप प्रस्तावित हैं। बसें कश्मीरी गेट ISBT से करनाल तक जाएंगी और रास्ते में सिंघू बॉर्डर, मुरथल, पानीपत समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ेंगी।

महिलाओं के लिए 56 स्पेशल सेवाएं

महिलाओं और छात्राओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए 15 रूट पर 30 ‘लेडीज स्पेशल’ और 13 रूट पर 26 ‘यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल’ ट्रिप चलाने की योजना है। इनसे प्रमुख रोजगार क्षेत्रों और विश्वविद्यालयों-कॉलेजों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

राजघाट में नया EV चार्जिंग स्टेशन

राजघाट डिपो-I में करीब 5.50 करोड़ रुपये की लागत से पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। इसमें 240 kW क्षमता वाले चार चार्जर हैं जो इलेक्ट्रिक बसों और अन्य वाहनों को चार्ज कर सकते हैं। इस पहल से दिल्ली में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का नेटवर्क मजबूत होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका 84/4, भारत जीत से 288 रन दूर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments