HomeBreaking Newsकुलगाम में CRPF के बंकर वाहन से टकराया ट्रक, 5 जवान हुए...

कुलगाम में CRPF के बंकर वाहन से टकराया ट्रक, 5 जवान हुए घायल

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में CRPF के पांच जवान घायल हो गए। हादसा काजीगुंड के लेवदोरा इलाके में हुआ, जहां एक ट्रक ने CRPF के बंकर वाहन को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि CRPF का बंकर वाहन पलट गया। हादसे में वाहन में मौजूद 5 जवान घायल हो गए।

काजीगुंड में कराया गया इलाज

हादसे के तुरंत बाद घायल जवानों को काजीगुंड स्थित 163वीं बटालियन CRPF के MI रूम ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ट्रक की सीआरपीएफ वाहन से टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।

Read More

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा को मिली क्लीन चिट, SIT की रिपोर्ट में क्या आया?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments