HomeBreaking NewsIndependence Day 2026: PM मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले पर...

Independence Day 2026: PM मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम’, देशवासियों को कर रहे संबोधित

80th Independence Day PM Modi Addresses Nation: भारत शनिवार, 15 अगस्त 2026 को आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक तिरंगा शान से लहरा रहा है। ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता हासिल किए 79 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में राष्ट्रीय पर्व का उत्साह है। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर आयोजित किया जा रहा है।

राजघाट पहुंचे PM मोदी

लाल किले पर तिरंगा फहराने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

लाल किले पर हुआ भव्य स्वागत

राजघाट के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक लाल किले पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने लाल रंग का साफा पहन रखा था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाल किले में प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की।

लगातार 13वीं बार फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराया। इस वर्ष देश ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ भी मना रहा है। इसी अवसर पर आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से ‘वंदे मातरम’ गूंजा। कार्यक्रम में मौजूद हजारों लोगों ने जन-गण-मन और वंदे मातरम का गायन किया।

वंदे मातरम पर PM मोदी का संदेश

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज सबके लिए ऐतिहासिक पल भी है। आजादी के बाद 15 अगस्त को लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गूंज रहा है। आज जब देश के लोग वंदे मातरम के 150 वर्ष मना रहे हैं, तो इससे बड़ा उत्तम अवसर क्या हो सकता है। मेरे प्यारे देशवासियों, पिछले दिनों देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप रहा, लैंडस्लाइड का प्रकोप रहा. अनेक परिवार प्रभावित हुए। उनके दुख-दर्द को हम भलि-भांति अनुभव करते हैं। पीड़ित परिवारों को विश्वास दिलाता हूं कि हम और पूरा देश उनके साथ खड़े हैं।’

महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ‘देश आज उन महान सपूतों का स्मरण करती है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग, बलिदान की पराकाष्ठा को अपने तप, त्याग और बलिदान से आजादी के एकमात्र लक्ष्य को लेकर अपनी पूरी जिंदगी खपा दी। पूज्य बापू समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को, बलिदान की परंपरा जगाने वाले महान क्रांतिकारियों को आज मैं श्रद्धा पूर्वक नमन करता हूं।’

13वीं बार राष्ट्र को कर रहे संबोधित 

प्रधानमंत्री मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले से देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण में ‘वंदे मातरम’ के साथ ‘हर तिरंगा’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियों 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आज हर दिलों की धड़कन वंदे मातरम के नाम से गूंज रही है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है। देश उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आज आगे बढ़ रहा है। आप सबको स्वतंत्रता दिवस की स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

बाढ़ और लैंडस्लाइड पीड़ितों के साथ खड़े रहने का भरोसा

पीएम मोदी ने देश के कुछ हिस्सों में हाल में आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि सरकार और पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और उनके दुख-दर्द को समझता है।

Read More:

इंडोनेशिया में सुबह-सुबह डोली धरती, 7.7 के तेज भूकंप से कांपा फ्लोरेस आईलैंड, सुनामी का अलर्ट, मची अफरा-तफरी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments