HomeBreaking News'तिरंगा आन-बान और शान, पहले कोर्ट में लड़नी पड़ती थी इसे फहराने...

‘तिरंगा आन-बान और शान, पहले कोर्ट में लड़नी पड़ती थी इसे फहराने की लड़ाई…’ तिरंगा यात्रा के दौरान CM योगी का बड़ा बयान

CM Yogi Adityanath Tiranga Yatra: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए हर नागरिक से अपने घर पर राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और इसके लिए पहले लोगों को न्यायालय तक लड़ाई लड़नी पड़ती थी।

तिरंगा यात्रा में CM योगी सबसे आगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टाउनहॉल से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस यात्रा में मुख्यमंत्री हाथों में तिरंगा लेकर सबसे आगे चले। देशभक्ति के गीतों के बीच निकली इस यात्रा के जरिए देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया गया।

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पार्चन

यात्रा का शुभारंभ सुबह करीब 10 बजे नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने टाउनहॉल में जनसभा को संबोधित किया और नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है।

इन रास्तों से गुजरी यात्रा

तिरंगा यात्रा टाउनहॉल से शुरू होकर गोलघर चौराहा, गणेश चौराहा, कालीमंदिर और यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंची। करीब 11 बजे मुख्यमंत्री ने यात्रा को आगे बढ़ाया और लगभग 11:35 बजे वह रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर हुआ समापन

यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इसके बाद गुब्बारे छोड़े गए। पूरी यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्र प्रथम का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रध्वज को गर्व के साथ अपने घरों पर फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग समय में अलग-अलग प्रकार के ध्वज लेकर देश की आजादी के आंदोलन को गति दी गई थी।

तिरंगा फहराने के अधिकार पर बोले CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद भी लंबे समय तक तिरंगा हर घर तक नहीं पहुंच सका। उन्होंने कांग्रेस और अन्य दलों की तत्कालीन सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 1947 के बाद लंबे समय तक भारत के नागरिकों को अपने घर पर तिरंगा फहराने का अधिकार नहीं मिल सका।

‘न्यायालय में लड़नी पड़ती थी लड़ाई’

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमारा सौभाग्य है कि जिस राष्ट्रध्वज के लिए पहले भारत के नागरिकों को न्यायालय में लड़ाई लड़नी पड़ती थी कि मैं अपने घर में राष्ट्रध्वज लगाना चाहता हूं, वो अधिकार अब मिला है।”

हर घर तिरंगा फहराने की अपील

मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की । उन्होंने तिरंगे को राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक बताते हुए देशवासियों से इसे सम्मान और गर्व के साथ फहराने की अपील की।

Read More:

बॉर्डर पार कर भारत आए 20 बांग्लादेशी! भारतीय किसान को किडनैप कर ले गए साथ, रिहाई की कोशिशों में जुटी BSF

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments