HomeBreaking Newsओडिशा में अचानक धंसी जमीन, सड़क पर बना 20 फीट गहरा गड्ढा,...

ओडिशा में अचानक धंसी जमीन, सड़क पर बना 20 फीट गहरा गड्ढा, खेल रहे बच्चों ने ऐसे बचाई जान

Odisha Landslide: ओडिशा में भारी बारिश के बीच गंजाम-कंधमाल जिले की सीमा पर अचानक लैंडस्लाइड होने से हड़कंप मच गया। जमीन धंसने के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा नीचे चला गया और देखते ही देखते वहां करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

सड़क किनारे खेल रहे थे बच्चे

यह घटना भंजनगर के रायिकिया ब्लॉक स्थित ढेपागुड़ा गांव की बताई जा रही है। घटना के वक्त दो बच्चे सड़क के पास खेल रहे थे। इसी दौरान जमीन में अचानक हलचल शुरू हुई और सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने लगा। खतरे को भांपते हुए दोनों बच्चे तुरंत सुरक्षित जगह की ओर चले गए। इसके कुछ ही समय बाद सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया। बच्चों के समय रहते वहां से हट जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

किसी के घायल होने की सूचना नहीं

घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बच्चों के सुरक्षित बच जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, सड़क के बीच अचानक करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बनने से इलाके में आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और प्रभावित हिस्से की स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

भारी बारिश से बिगड़े हालात

ओडिशा में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। नदियों के उफान पर आने से बाढ़ का पानी गांवों, खेतों और सड़कों में घुस गया है। बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और जाजपुर में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

हीराकुंड बांध के 12 गेट खुले

छत्तीसगढ़ के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बाद हीराकुंड बांध के 12 गेट खोल दिए गए हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है और राहत-बचाव टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। लगातार बारिश के बीच संवेदनशील इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है।

अगले 24 घंटे बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी और पश्चिमी ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में लैंडस्लाइड और जलभराव की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन की चुनौती बढ़ सकती है।

Read More:

1000 CCTV कैमरे, 20 हजार जवानों का पहरा… स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई-टेक हुई सुरक्षा, स्नाइपर और एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments