HomeBreaking Newsबढ़ने वाला है मोबाइल खर्च! अगले 3-4 महीनों में महंगे हो सकते...

बढ़ने वाला है मोबाइल खर्च! अगले 3-4 महीनों में महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Mobile Recharge Costlier: देशभर के मोबाइल यूजर्स को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले तीन से चार महीनों में मोबाइल टैरिफ में 12 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि इस दौरान भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ेगी, जबकि वोडाफोन आइडिया अपने 5G नेटवर्क का विस्तार करेगा।

रिचार्ज प्लान पर कितना बढ़ सकता है खर्च

यदि टेलीकॉम कंपनियां 15% तक टैरिफ बढ़ाती हैं, तो मौजूदा 199 रुपये का रिचार्ज प्लान करीब 229 रुपये का हो सकता है। वहीं 299 रुपये वाला प्लान लगभग 344 से 359 रुपये तक पहुंच सकता है। इसके अलावा 999 रुपये का लॉन्ग टर्म प्लान बढ़कर करीब 1,149 रुपये तक हो सकता है। ऐसे में आने वाले समय में मोबाइल रिचार्ज पर लोगों का खर्च बढ़ने की संभावना है।

5G नेटवर्क पर भारी निवेश बना वजह

रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल देशभर में 5G इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर निवेश कर रही हैं। माना जा रहा है कि कंपनियां इस निवेश की लागत की भरपाई टैरिफ बढ़ाकर करना चाहती हैं। इसी कारण आने वाले महीनों में मोबाइल सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

ARPU बढ़ाने पर कंपनियों का फोकस

टेलीकॉम कंपनियां अपने ‘एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर’ के लक्ष्य को भी बढ़ाना चाहती हैं। Average Revenue Per User यानी ARPU से यह पता चलता है कि एक तय समय सीमा में किसी कंपनी को हर एक्टिव यूजर से एवरेज रेवेन्यू कितना मिल रहा है। कंपनियां बेहतर कमाई के लिए इस आंकड़े को बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही हैं।

कम कम्पीटशन से भी मिल रहा दाम बढ़ाने का मौका

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय टेलीकॉम बाजार में फिलहाल रिलायंस जियो और भारती एयरटेल का दबदबा है। कम्पीटशन सीमित होने के कारण कंपनियों के लिए टैरिफ बढ़ाना पहले की तुलना में आसान माना जा रहा है। अनुमान है कि हर तिमाही में रिलायंस जियो के साथ करीब 70 लाख नए ग्राहक जुड़ेंगे, जबकि इसी अवधि में भारती एयरटेल के लगभग 50 लाख नए सब्सक्राइबर बढ़ सकते हैं। दूसरी ओर, वोडाफोन आइडिया भी अपने 5G नेटवर्क के विस्तार के जरिए बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

Read More:

उत्तराखंड के हजारों पेंशनधारकों को आज मिलेगा CM धामी का उपहार, DBT के जरिए खातों में पहुंचेगी धन राशि

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments