HomeBreaking Newsदहेज की आग में जली मुस्कान, शादी के बाद नवविवाहिता को पिलाया...

दहेज की आग में जली मुस्कान, शादी के बाद नवविवाहिता को पिलाया तेजाब, पति समेत 6 लोगों पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतलहपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद उसके ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मृतका के परिवार का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग शुरू हो गई थी।

परिजनों के मुताबिक, उन्होंने अपनी क्षमता के तहत ही बेटी मुस्कान(Muskan) की शादी 19 फरवरी 2025 को नासिर से की थी लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे।

लगातार बढ़ती दहेज की मांग 

आरोप है कि शादी के बाद पति नासिर और उसके परिवार की ओर से लगातार बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की अंगूठी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर मुस्कान(Muskan) को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाने लगा। परिवार ने कई बार आपसी समझौते की कोशिश भी की लेकिन हालात नहीं बदले।

तेजाब पिलाने का गंभीर आरोप

परिजनों का दावा है कि 1 जुलाई की शाम को मुस्कान को टॉयलेट साफ करने में इस्तेमाल होने वाला तेजाब पिला दिया गया है। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता रईस की शिकायत पर पुलिस ने पति नासिर समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले पर RSS का पहला बयान, घटना को बताया ‘बेहद निंदनीय’…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments