HomeBreaking NewsITR से आधार और पासपोर्ट तक बदल जाएंगे नियम, जानें 1 जुलाई...

ITR से आधार और पासपोर्ट तक बदल जाएंगे नियम, जानें 1 जुलाई से कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

1 जुलाई 2026 से देशभर में कई वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इन बदलावों का आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा। आइए जानते हैं –

ITR भरने की आखिरी तारीख

वित्त वर्ष 2025-26 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए ITR-1 और ITR-2 दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है। अगर आप समय पर ITR नहीं भरते हैं, तो जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा कुछ टैक्स में होने वाले लाभ से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

मुफ्त में बदलेगी आधार कार्ड में ईमेल ID

UIDAI ने आधार धारकों को राहत देते हुए 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 तक आधार मोबाइल ऐप के जरिए रजिस्टर्ड ईमेल ID अपडेट करने की सुविधा मुफ्त कर दी है। पहले इसके लिए 75 रुपये शुल्क देना पड़ता था।

SBI क्रेडिट कार्ड के नए नियम

SBI कार्ड ने अपने PhonePe SBI Credit Card और Select Black कार्ड के रिवॉर्ड प्रोग्राम में बदलाव किया है। अब रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाने की नई सीमा तय की गई है और कई ट्रांजैक्शन ऐसे होंगे, जिन पर अब कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा।

HDFC कार्ड से एयरपोर्ट लाउंज का नया नियम

HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों को अब हर तिमाही में 3 मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस तभी मिलेंगे, जब उन्होंने पिछली तिमाही में कम से कम 60 हजार रुपये खर्च किए हों।

पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा

विदेश मंत्रालय ने 1 जुलाई 2026 से सामान्य और तत्काल दोनों तरह के पासपोर्ट की सर्विस फीस बढ़ा दी है। अब नया पासपोर्ट बनवाने या रिन्यू कराने के लिए पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा।

गलत प्रोडक्ट बेचने पर बैंक देंगे मुआवजा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों के हित में नया नियम लागू किया है। अगर कोई बैंक गलत जानकारी देकर या गुमराह करके कोई वित्तीय उत्पाद बेचता है, तो ग्राहक को पूरा रिफंड और नुकसान का मुआवजा मिलेगा। यह नियम भी 1 जुलाई 2026 से लागू होगा।

Read More

नहीं रहे हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास, CM योगी के थे बेहद करीब, शोक में डूबा संत समाज

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments