HomeBreaking Newsपंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 11 एडवांस पिस्टल के साथ 8...

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 11 एडवांस पिस्टल के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस(Punjab Police) ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अभियान चलाते हुए एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 11 आधुनिक पिस्टल तथा 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह विदेश में बैठे कुछ लोगों के संपर्क में था और उनकी मदद से पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था।

DGP ने एक्स पर साझा की जानकारी

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रही हथियार तस्करी की इस साजिश को सफलतापूर्वक उजागर किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हथियारों को आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने की योजना थी जिनका इस्तेमाल जबरन वसूली, हिंसक घटनाओं और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में किया जा सकता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अमृतसर के एयरपोर्ट थाना, सदर थाना और छेहरटा थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करने, उनके संपर्कों का पता लगाने और आगे की बरामदगी के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

17 जून को भी हुई थी गिरफ्तारियां 

गौरतलब है कि 17 जून को भी पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की थी। फिरोजपुर पुलिस द्वारा चलाए गए दो अलग-अलग अभियानों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 5.775 किलोग्राम हेरोइन, 1,33,640 प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट, 39 कारतूस तथा 36,600 रुपये नकद बरामद किए गए थे।

इस मामले में भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें : ओडिशा में मिले 1.5 करोड़ साल पुराने समुद्री जीवाश्म, वैज्ञानिक भी हुए हैरान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments