HomeBreaking Newsडॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम! STF के हत्थे चढ़े काला राणा...

डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम! STF के हत्थे चढ़े काला राणा गैंग के 3 बदमाश, ऑटोमैटिक गन और कारतूस बरामद

Karnal STF Kala Rana Gang: हरियाणा के करनाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काला राणा गैंग से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की साजिश को भी नाकाम कर दिया गया। दरअसल, सबसे पहले टीम ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया था, जो कुरुक्षेत्र में एक चिकित्सक की हत्या की साजिश रच रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो ऑटोमैटिक गन और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

मुख्य आरोपी से हथियार और कारतूस बरामद

एसटीएफ ने सबसे पहले मुख्य आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो ऑटोमैटिक गन और 25 जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में शुभम ने कई अहम जानकारियां दीं, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया।

पंजाब में दबिश देकर दो और आरोपी पकड़े

शुभम की निशानदेही पर एसटीएफ की टीम ने पंजाब में छापेमारी कर उसके दो साथियों आशु और विकास को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे और बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

कई शहरों में फायरिंग की घटनाओं में शामिल

पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी पहले पंजाब के कपूरथला, लुधियाना, मोहाली और फगवाड़ा में फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों से फिरौती मांगता था और रकम नहीं मिलने पर फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम करता था।

काला राणा गैंग से जुड़े हैं तीनों बदमाश

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े हुए हैं। यह गैंग हरियाणा और आसपास के राज्यों में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी है।

न्यायिक हिरासत में भेजे जाएंगे आरोपी

एसटीएफ इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा ने बताया कि तीनों आरोपियों का रिमांड लिया गया था। पूछताछ पूरी होने के बाद अब उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Read More:

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, कनॉट प्लेस-करोल बाग समेत कई इलाके थे निशाने पर, ISI मॉड्यूल से जुड़े आतंकियों से पूछताछ में हुआ खुलासा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments