HomeBreaking Newsपेरिस पहुंचे PM मोदी, विवाटेक समिट में होंगे शामिल, फ्रांस के राष्ट्रपति...

पेरिस पहुंचे PM मोदी, विवाटेक समिट में होंगे शामिल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी रहेंगे मौजूद

PM Narendra Modi Paris Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छह दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार देर रात भारतीय समयानुसार करीब 2 बजे पेरिस पहुंचे। राजधानी पेरिस में होटल के बाहर भारतीय मूल के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से मुलाकात की, हाथ मिलाया और बच्चों को स्नेह भी दिया।

विवाटेक 2026 में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार शाम यूरोप के प्रतिष्ठित तकनीकी सम्मेलन विवाटेक 2026 में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में दुनिया भर के तकनीकी विशेषज्ञ, निवेशक, स्टार्टअप और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

यूरोप का सबसे बड़ा तकनीकी मंच

विवाटेक को यूरोप के सबसे बड़े तकनीकी आयोजनों में गिना जाता है। इस मंच पर नई तकनीकों, नवाचारों और भविष्य की डिजिटल संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाता है। सम्मेलन में मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्टार्टअप और उद्यमिता, डिजिटल प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, हरित प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स और भविष्य की उभरती तकनीकों पर चर्चा की जाती है।

इंडिया पैवेलियन में दिखेगा नवाचार

विवाटेक 2026 में भारत का राष्ट्रीय मंडप यानी इंडिया पैवेलियन भी स्थापित किया गया है। यहां भारतीय स्टार्टअप, नवाचार और तकनीकी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मंच के जरिए भारत वैश्विक निवेशकों और तकनीकी कंपनियों के सामने अपनी डिजिटल क्षमताओं को प्रस्तुत करेगा।

छह दिन की यात्रा का अंतिम पड़ाव

प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा का गुरुवार को अंतिम दिन है। वह 13 और 14 जून को फ्रांस के नीस शहर में रहे। इसके बाद 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया के दौरे पर रहे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित 52वें जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

G7 समिट में ट्रम्प से हुई मुलाकात

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच करीब 18 मिनट की द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा, “जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में मोदी का हमेशा अच्छा दोस्त मौजूद रहेगा।”

ट्रम्प ने की मोदी की तारीफ

बैठक के दौरान ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा, “जब तक मोदी लीडर हैं, इंडिया हर फील्ड में बड़ा रोल निभाएगा। मोदी शांत और जबरदस्त नेता हैं, लेकिन मैं मोदी की तरह नहीं हूं।” दोनों नेताओं के बीच वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री मार्गों पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि ईरान के साथ होने वाले किसी भी समझौते में भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

Read More:

ट्रंप ने अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, तेहरान ने कहा- असली परीक्षा अब शुरू होगी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments