HomeBreaking Newsसासाराम स्टेशन पर पटना जाने वाली ट्रेन में लगी भीषण आग, देखते...

सासाराम स्टेशन पर पटना जाने वाली ट्रेन में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जल गई पूरी बोगी, जान बचाकर भागे यात्री

Sasaram Railway Station Train Fire: बिहार रोहतास जिले के सासाराम में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। घटना सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 की बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरी बोगी को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रेन के पांचवें कोच में धुआं और लपटें उठने लगीं। हादसे के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई।

जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदे यात्री

घटना के बाद यात्री अपनी जान बचाने के लिए तेजी से बोगियों से बाहर निकलने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आग फैलते ही स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और यात्री लगातार ट्रेन में चढ़ रहे थे। समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

रेलवे अधिकारियों की शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन अपने निर्धारित समय पर प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी, तभी अचानक कोच से धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में आग फैल गई।

दमकल टीम ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने स्थानीय मजदूरों और आम लोगों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद जली हुई बोगी को ट्रेन से अलग करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

रेलवे अधिकारियों ने शुरू की जांच

डीडीयू रेल डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही सासाराम के लिए रवाना हो गए। रेलवे की तकनीकी टीम यह जांच कर रही है कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। साथ ही कोच के इलेक्ट्रिकल सिस्टम और वायरिंग की भी जांच की जा रही है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने क्या कहा?

सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई कैजुअल्टी नहीं हुई है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

करीब दो घंटे बाद रवाना होगी ट्रेन

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, आग से प्रभावित बोगी को हटाने और सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद ट्रेन को दो घंटे की देरी से रवाना करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Read More:

अमेरिका में एयर शो के दौरान आसमान में आग का घमासान! हवा में भिड़े दो फाइटर जेट, धू-धू जलते विमानों का Video देख कांप उठेंगे

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments